कायस्थ कल्चर ऑफ आर्ट संस्था की ओर से 10 मई को सिने संध्या, बॉलीवुड गायक अनिल श्रीवास्तव का किया स्वागत
एनसीआई@कोटा
कायस्थ कल्चर ऑफ आर्ट संस्था की ओर से 10 मई, रविवार को तलवंडी स्थित होटल जौहरी में आयोजित की जाने वाली भव्य सिने संध्या के लिए ‘के फोर किशोर’ के नाम से जाने जाने वाले बॉलीवुड गायक अनिल श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव ने अपने सुमधुर गीत भी प्रस्तुत किए। श्रोताओं ने इन गीतों को बहुत सराहा। सबसे पहले अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोटा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के नेतृत्व में बॉलीवुड गायक अनिल श्रीवास्तव के कोटा आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया।
जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि अतिथि का साफा, माला एवं ऊपरना पहनाकर तथा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की तस्वीर भेंट कर शिक्षा नगरी कोटा में आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कुलदीप माथुर, नीरज कुलश्रेष्ठ, नितिन भटनागर, विनोद सक्सेना, कमल कुलश्रेष्ठ, ऋषभ माथुर, नितिन नरेश भटनागर आदि मौजूद रहे।
