April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कभी दोस्त रहे सुखबीर सिंह बादल ने बीजेपी पर बोला हमला, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ पर दिया बड़ा बयान

कभी दोस्त रहे सुखबीर सिंह बादल ने बीजेपी पर बोला हमला, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ पर दिया बड़ा बयान


Image Source : PTI FILE
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को अपनी पार्टी की पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को अपनी पार्टी की पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला है। बादल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भगवा पार्टी ही असली ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री बादल ने किसानों के साथ बातचीत विफल रहने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह समुदायों के बीच दरार पैदा कर रही है, उन्हें बांट रही है। उन्होंने कहा कि देश में असली ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ तो वही है।

‘इस पार्टी ने ही राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाया’

सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा असली ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग‘ है। इस पार्टी ने ही राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाया है। पहले तो इसने हिंदुओं को मुसलमानों से लड़ाने का काम किया और अब पंजाबी हिंदुओं को सिखों के खिलाफ और विशेषकर किसानों के खिलाफ भड़का रही है। वे देशभक्त पंजाब को सांप्रदायिक आग की लपटों में धकेल रहे हैं।’ पूर्व उपमुख्यमंत्री, जिन्होंने पंजाब सरकार में बीजेपी के साथ 10 साल का गठबंधन किया था, ने भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को अपने अहंकार को अलग रख प्रदर्शनकारी किसानों की बात सुनने को कहा। उन्होंने कहा, ‘जो भी सत्तारूढ़ शासन के खिलाफ बोलता है, वे उन्हें ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ कहते हैं।’

दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं हजारों किसान
बता दें कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 20 दिनों से जारी है। केंद्र द्वारा लाए गए 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर हजारों किसान दिल्ली की सीमा से लगते बॉर्डरों पर डटे हुए हैं, क्योंकि दिल्ली पुलिस उन्हें उनकी मनमाफिक जगह पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दे रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ किसान प्रदर्शनों का फायदा उठा रहा है। इस पर शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे ही असली टुकड़े-टुकड़े गैंग करार दिया है। (IANS)

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.