April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ढाई हजार से अधिक लोगों को पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा

ढाई हजार से अधिक लोगों को पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा

एनसीआई@बूंदी

रेडक्रॉस सोसायटी बूंदी एव आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज मंगलवार को रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में आमजन को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। ढाई हजार से अधिक लोग इससे लाभान्वित हुए। उल्लेखनीय है कि दुर्लभ जड़ी बूटियों से निर्मित यह आयुर्वेदिक काढ़ा लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के अलावा बीमारियों से मुक्ति भी दिलाता है।



कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि काढ़ा पिलाओ अभियान के तहत इस कार्यक्रम का शुभारम्भ आयुर्वेदिक विभाग के उपनिदेशक डॉ. हेमंत शर्मा व रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अशोक विजय ने लोगों को काढ़ा पिलाकर किया। यहां काढ़ा पीने वालों में आमजन के अलावा बड़ी संख्या में वकील व मरीज भी शामिल रहे। इन सभी ने काढ़ा पीने में खासा उत्साह दिखाया।

इस आयोजन को सम्पन्न कराने में समाजसेवी त्रिलोक चंद जैन, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक चिकित्सालय डॉ. सुनील कुशवाहा, ओम प्रकाश जैन, ध्रुव व्यास, केसी वर्मा, अशोक शर्मा सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। पारीक ने बताया कि आयुर्वेदिक विभाग के राम प्रकाश वर्मा कंपाउंडर व जाकिर हुसैन का भी पूर्ण सहयोग रहा। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से दुर्गा शंकर शर्मा ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.