April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी

राजस्थान: झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में झुलसाती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पाकिस्तान में सक्रिय हुए नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान में 19 से 21 अप्रेल तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे आज से 12 जिलों में प्रदेश में तेज आंधी चलने के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी सम्भावना है। मौसम के इस बदलाव से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में तप रहे गंगानगर, धौलपुर के लोगों को राहत मिल सकती है। तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान है।

जयपुर मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ के अलावा जैसलमेर, नागौर, जयपुर, सीकर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर और दौसा बेल्ट में देखने को मिलेगा। इस दौरान इन जिलों में 40KM स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। वहीं कहीं-कहीं आसमान बादलों से ढक सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। वहीं कुछ शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।

45 डिग्री सेल्सियस की तेज गर्मी से तपे शहर

राजस्थान में सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में मौसम पूरी तरह साफ रहा। गंगानगर, धौलपुर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। सबसे गर्म दिन धौलपुर जिले में रहा, यहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह गंगानगर में 45, करौली, हनुमानगढ़, कोटा और टोंक के निवाई में 44 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंच गया। राजधानी जयपुर में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर और अजमेर में बीती रात न्यूनतम तापमान 29.2 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सबसे गर्म रात रही।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज का सम्भावित तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 41.7 29.2
वनस्थली (टोंक) 44.2 24.6
अलवर 42.4 24
जयपुर 41.5 29.2
पिलानी 43.5 23.3
सीकर 41 24.5
कोटा 44 28.6
उदयपुर 40.6 24.4
बाड़मेर 42.6 25.9
जैसलमेर 42.4 24.5
जोधपुर 41.5 28.3
बीकानेर 42.8 28
चूरू 43.8 23.5
गंगानगर 45 24.8
धौलपुर 45.5 24.9
नागौर 42.9 28.8
बूंदी 43.3 26.3
करौली 44.7 22.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.