April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कॉफी विद कलक्टर’ में जनजाति छात्रावास की बालिकाओं से मिले जिला कलक्टर, बालिकाओं की हौंसला अफजाई के साथ ही किया कॅरियर मार्गदर्शन

कॉफी विद कलक्टर’ में जनजाति छात्रावास की बालिकाओं से मिले जिला कलक्टर, बालिकाओं की हौंसला अफजाई के साथ ही किया कॅरियर मार्गदर्शन

एनसीआई@बूंदी

‘कॉफी विद कलक्टर’ कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी गुरुवार को डाबी के अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की बालिकाओं से मुखातिब हुए। इस दौरान जिला कलक्टर ने बालिकाओं की हौंसला अफजाई की। साथ ही उन्होंने बालिकाओं का कॅरियर मार्गदर्शन भी किया।

जिला कलक्टर ने इन बालिकाओं के जीवन के संर्घष में मुस्कुराते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को बॉल पैन भी गिफ्ट किए। बालिकाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी जिला कलक्टर ने जवाब दिए। छात्रावास की बालिकाओं ने जिला कलक्टर को आदिवासी दिवस की तस्वीर भी भेंट की।

बालिकाओं ने की शैक्षिक भ्रमण की मांग

कार्यक्रम में बालिकाओं ने जिला कलक्टर से उन्हें शैक्षणिक भ्रमण करवाने की मांग की। इस पर डॉ. गोस्वामी ने बालिकाओं को शीघ्र ही शैक्षणिक भ्रमण करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने छात्रावास में सभी आवश्यक संसाधन अतिशीघ्र उपलब्ध करवा दिए जाने का भरोसा भी दिया।

कक्ष में लगाएंगे ‘बनी ठनी’ की पेंटिंग

कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के कला वर्ग संकाय में अध्ययनरत छात्रा सुनीता भील ने उसके द्वारा बनाई गई ‘बनी ठनी’ पेटिंग जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को भेंट की। जिला कलक्टर ने सुनीता द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग की सराहना करते हुए  इसे उनके कक्ष में लगाने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.