April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: जिला कलक्टर ने किया अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ठहराव स्थल‌ पर पीड़ित लोगों से की मुलाकात

बूंदी: जिला कलक्टर ने किया अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ठहराव स्थल‌ पर पीड़ित लोगों से की मुलाकात

एनसीआई@बूंदी

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने गुरुवार को लाखेरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेस्क्यू किए गए लोगों के ठहराव शिविर रघुनाथ धर्मशाला, सामुदायिक भवन, अम्बेडकर भवन व ईश्वर नगर स्कूल में जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।

डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने प्रभावित परिवारों के हालचाल जाने। इस दौरान उन्होंने इन्हें भरोसा दिया कि राज्य सरकार और प्रशासन की तरफ से उन्हें हर सम्भव मदद दी जाएगी। आपदा की इस घड़ी में सब उनके साथ खड़े हैं।

इस दौरान जिला कलक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को चिकित्सा एवं खाद्य सामग्री सम्बन्धी परेशानी नहीं आने पाए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जब तब स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक उन्हें प्रशासन की ओर से हर तरह का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.