April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सचिन पायलट ने केरल पहुंच राहुल गांधी के साथ शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

सचिन पायलट ने केरल पहुंच राहुल गांधी के साथ शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

एनसीआई@जयपुर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ केरल के मदवना से भारत जोड़ो यात्रा की फिर से शुरुआत की। इस यात्रा के 14वें दिन की इस शुरुआत में वायनाड से सांसद राहुल गांधी के साथ राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हुए। उनके साथ कई और कार्यकर्ता भी थे।

इसी के चलते राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि एक प्रेरक शुरुआत। महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को मेरी श्रद्धांजलि, जिनकी समानता को लेकर दी गई शिक्षा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के विचार की कुंजी है।

इसके अलावा राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो साझा की है। एआईसीसी के महासचिव प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत राहुल गांधी ने श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के साथ की है। यह यात्रा मदवना से शुरू होकर एदापल्ली तक 13 किलोमीटर तक सफर करेगी।

इसके चलते कलामास्सेरी नगरपालिका कार्यालय से बुधवार को इस भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत शाम को 5 बजे की जाएगी। यह यात्रा परवूर जंक्शन पर खत्म होगी। 7 सितम्बर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कुल 150 दिन चलने वाली है। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर जाकर सम्पन्न होगी। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 10 सितम्बर को केरल पहुंची थी। वहीं, 1 अक्टूबर को यह यात्रा कर्नाटक पहुंचने से पहले 19 दिनों में केरल के 7 जिलों से गुजरेगी और 450 किलोमीटर की लम्बी यात्रा सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.