April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

Rajasthan Budget 2023 : सीएम गहलोत ने की बजट में बड़ी घोषणाएं

Rajasthan Budget 2023 : सीएम गहलोत ने की बजट में बड़ी घोषणाएं

एनसीआई@जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शुक्रवार को बजट भाषण पेश करते हुए कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनेगी। सभी भर्ती परीक्षाओं में वन टाइम चार्ज लगेगा, 200 करोड़ का प्रावधान। सरकारी कॉलेज केम्पस में जॉब फेयर लगेंगे। 100 जॉब फेयर आयोजित होंगे। सावित्रीबाई फुले वाचनालय ब्लॉक स्तर पर बनेंगे, डिजिटल लाइब्रेरी होगी। विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना प्रस्तावित। राजस्थान वेंचर केपिटल फंड में ढाई सौ करोड़ का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने 3 घंटे 16 मिनट तक अपना बजट भाषण पढ़ा।

ये हैं बजट की बड़ी घोषणाएं-

– अगले साल से चिरंजीवी में मेडिक्लेम प्रति परिवार 10 से बढ़ाकर 25 लाख रुपए किया गया।

– खाद्य सुरक्षा परिवारों को मुफ्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिए जाएंगे। पैकेट में दाल, चीनी सहित राशन की सामग्री होगी। 3000 करोड़ खर्च होंगे।

– 500 रुपए में गैस सिलेंडर। 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर।

– घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना शुरू होगी। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी।

युवा-रोजगार को लेकर घोषणाएं-

– 500 करोड़ रुपए का युवा कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।

– भर्तियां समय पर की जाएंगी। पेपर लीक को रोकने के लिए एसओजी के अधीन आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो पेपर लीक रोकने के कदम उठाएगी।

– हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र खोले जाएंगे, 250 करोड़ की लागत आएगी।

– सभी भर्ती परीक्षाएं अब फ्री होंगी, भर्ती परीक्षाओं में किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।

– जिला मुख्यालयों पर 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनेंगे, परीक्षाओं में जाने वाले युवा इनमें रुक सकेंगे।

– मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना शुरू होगी, खुद का उद्योग लगाने के लिए 5 लाख तक की मार्जिन मनी दी जाएगी।

– जोधपुर, कोटा में नए प्लेनेटोरियम बनेंगे।

स्वास्थ्य को लेकर घोषणाएं-

– ईडब्ल्यूएस परिवारों को भी अब फ्री मिलेगी चिरंजीवी योजना, यानी उन्हें बीमा की राशि 850 रुपए नहीं देने पड़ेंगे।

– चिरंजीवी परिवारों को दुर्घटना बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की घोषणा।

– प्रतापगढ़, जालौर, राजसमंद में मेडिकल कॉलेज राज्य सरकार खुलवाएगी। इसके बाद राजस्थान के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

– जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ बायो टेक्नॉलोजी शुरू होगा।

– ड्रोन स्टडी के लिए जयपुर में ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा।

– कोटा में माइनिंग यूनिवर्सिटी बनेगी।

– स्किल यूनिवर्सिटी का नाम भगवान विश्वकर्मा के नाम पर होगा।

– नेट-स्लेट वाले शोधार्थियों को 20 हजार की स्कॉलरशिप मिलेगी।

– तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कोर्स शुरू होंगे। नए आईटीआई कॉलेज शुरू होंगे।

– कालीबाई भील स्कूटी योजना में अब हर साल 30 हजार स्कूटी मिलेंगी।

– स्कूली बच्चों के लिए अब 75 किलोमीटर तक की यात्रा फ्री होगी।

– छात्रों को आरटीई के तहत पहली से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान। 9वीं से 12वीं तक फीस सरकार भरेगी।

– स्कूली बच्चों को 560 करोड़ की लागत से अगले साल भी स्कूल यूनिफॉर्म सरकार देगी।

– 100 नए प्राइमरी स्कूल खुलेंगे, 300 स्कूलों को प्रमोट करेंगे। हर ब्लॉक पर सीनियर स्कूलों में चारों फेकल्टी उपलब्ध होंगी। नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल भी खुलेंगे।

– सभी जिलों में अब वेद विद्यालय खोले जाएंगे, पहले 16 में खोले थे, अब बाकी बचे 17 जिलों में भी वेद विद्यालय खुलेंगे।

बचत, राहत और बढ़त-

-उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर 76 लाख परिवारों को मिलेगा।

-हर परिवार को महंगाई से राहत के लिए फूड किट योजना शुरू की जाएगी।

-नवीन युवा नीति की घोषणा, इसके लिए 500 करोड़ का युवा कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।

-पेपर लीक मामले को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

-100 मेगा जॉब फेयर लगाए जाएंगे।

-जिला मुख्यालय पर डिजिटल library का गठन किया जाएगा।

-फ्री बिजली को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान, 50 से बढ़ाकर 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री।

-हर जिले में विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनेंगे।

-अनुप्रति योजना में अब 15 हजार की जगह 30 हजार लाभान्वित होंगे।

-कोटा , उदयपुर में नए ऑडोटिरियम बनेंगे।

-महिला उद्यमियों को मासिक भत्ते का ऐलान।

-200 करोड़ शिक्षा छात्रवृत्ति, संसाधनों पर खर्च होंगे।

-RPSC के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।

-स्कूटी की संख्या 20000 से बढ़ाकर 30000 कर दी गई है।

-शोध करने वाले छात्रों को ₹30000 प्रति महीने सहायता दी जाएगी।

-100 नए विद्यालय खोले जाएंगे और 300 विद्यालय क्रमोन्नत किए जाएंगे।

-स्टूडेंट्स के लिए 75 किमी की यात्रा निःशुल्क होगी।

-2000 आंगनवाड़ी और 8000 मिनी आंगनवाड़ी खोलने की घोषणा।

-आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी 2 सेट यूनिफॉर्म की घोषणा।

-बाल गोपाल योजना में 1000 करोड़ लागत से सप्ताह में प्रतिदिन दूध की घोषणा।

-शिक्षा जगत: 50 उपखंडों पर औद्योगिक क्षेत्र खोले जाएंगे।

-शिक्षा जगत: कोरोना के कारण अनाथ हुए बालक बालिकाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा।

-चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाकर प्रति परिवार 25 लाख स्वास्थ्य बीमा का ऐलान।

-1000 इंग्लिश मीडियम स्कूल और खोले जाएंगे।

-20 करोड़ की लागत से नशा मुक्ति केंद्र खुलेंगे।

-बुजुर्गों को ₹1000 पेंशन।

-30,000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.