April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान : पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा सहित दो बड़े कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल, दूसरे हैं पूर्व आईपीएस

राजस्थान : पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा सहित दो बड़े कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल, दूसरे हैं पूर्व आईपीएस

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा और पूर्व आईपीएस (IPS) सवाई सिंह चौधरी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने कमल का दामन थामा।

कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं मिर्धा

राजस्थान विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह बड़ा सियासी घटनाक्रम है। ज्योति मिर्धा को राजस्थान के एक बड़े जाट चेहरे के रूप में देखा जाता है। ज्योति मिर्धा नागौर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। 2009 में मिर्धा के लिए सोनिया गांधी ने प्रचार भी किया था। वहीं, सवाई सिंह भी खींवसर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वे रिटायर्ड आईपीएस (IPS) हैं।

नागौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है बीजेपी

ज्योति मिर्धा नागौर से सांसद रह चुकी हैं। इस प्रकार इनके बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को नागौर सीट पर मजबूत उम्मीदवार मिल गया है। बीजेपी उन्हें नागौर लोकसभा सीट से चुनाव में उतार सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योति मिर्धा कांग्रेस से लोकसभा उम्मीदवार थीं। वे एनडीए उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल से हार गई थीं। हनुमान बेनीवाल बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़े थे। अब उनका बीजेपी से गठबंधन टूट चुका है। ऐसे में बीजेपी को नागौर से मजबूत चेहरे की तलाश भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.