April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजेश कृष्ण बिरला इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की राष्ट्रीय प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित

राजेश कृष्ण बिरला इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की राष्ट्रीय प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित

देशभर से 12 सदस्यों का हुआ चयन, चार जोन के 21 सदस्यों ने किया मतदान

एनसीआई@कोटा

कोटा के अग्रणी समाजसेवी व राजस्थान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला गुरुवार को नई दिल्ली में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय प्रबंध समिति के चुनाव में राष्ट्रीय सदस्य निर्वाचित  हुए। चुनाव अधिकारी रेडक्रॉस के राष्ट्रीय मुख्यालय के महासचिव आरके जैन ने बताया कि सोसायटी की राष्ट्रीय प्रबंध समिति के चुनाव में 12 एक्जीक्यूटिव चुने गए।

जैन ने बताया कि सम्पूर्ण देश को 4 जोन में विभाजित किया गया है। सभी जोन से 21 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग कर 12 एक्जीक्यूटिव को चुना है। जैन ने बताया कि समिति का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। यह संस्था देश भर में चल रही इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों के नियंत्रण का कार्य करती है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं चेयरमैन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया है। इस अवसर पर जगदीश जिंदल बीजेपी कोटा शहर, महेन्द्र शर्मा व राजेन्द्र जैन स्टेट रेडक्रॉस सदस्य भी मौजूद रहे।

जनता के हर दुख-दर्द का साथी बनेगा रेडक्रॉस

राजेश कृष्ण बिरला ने अपने निर्वाचन पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व मिलना गौरव की बात है। हम अधिक सक्रियता व प्रमुखता  के साथ जनहित व लोक कल्याण के कार्य को मंच पर रख सकेंगे। रेडक्रॉस की आवश्यकता व कार्यों को सजगता के साथ दिल्ली से पूरा करवाने का कार्य किया जाएगा। जनता के हर दुख-दर्द में रेडक्रॉस साथी बनकर हमदर्द बनेगा।

कोटा में हर्ष की लहर

राष्ट्रीय स्तर पर कोटा का प्रतिनिधित्व पहुंचाने वाले राजेश कृष्ण बिरला के चुनाव में विजय होने के समाचार से कोटा में हर्ष की लहर दौड़ गई। बिरला को राजनैतिक, समाजसेवी व उद्यमियों सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कोटा के नाम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने पर बधाई दी। उन्होंने शुभकामनाओं में कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि अंतरराष्ट्रीय संस्था रेडक्रॉस की राष्ट्रीय प्रबंध समिति में कोटा को स्थान मिला है। राजेश कृष्ण बिरला के निर्देशन में रेडक्रॉस सोसायटी जनसेवा की नई मिसाल बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.