April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान में नियुक्तियों के सम्बन्ध में हुए दो बड़े निर्णय

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान में नियुक्तियों के सम्बन्ध में हुए दो बड़े निर्णय

एनसीआई@जयपुर/कोटा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने कोटा सम्भाग में नियुक्तियों के सम्बन्ध में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। महासभा के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जौहरी ने यह जानकारी दी है।

नितिन भटनागर
नितिन भटनागर

इसके अनुसार नितिन भटनागर को कोटा सम्भाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं विनोद सक्सेना को कोटा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति आदेश में प्रदेश अध्यक्ष माथुर ने विश्वास जताया है कि नवनियुक्त सम्भागीय अध्यक्ष भटनागर व नवनियुक्त कोटा जिला अध्यक्ष सक्सेना संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ इसकी गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करेंगे।

विनोद सक्सेना
विनोद सक्सेना

इस जानकारी के सामने आने के साथ ही कायस्थ बंधुओं की ओर से भटनागर और सक्सेना को बधाई और शुभकामनाएं संदेश दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.