April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पेपर लीक केस: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के घर ईडी की रेड, डोटासरा के रिश्तेदारों सहित करीब 11 ठिकानों पर छापेमारी, दौसा में कांग्रेस उम्मीदवार हुडला के घर भी छापा

पेपर लीक केस: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के घर ईडी की रेड, डोटासरा के रिश्तेदारों सहित करीब 11 ठिकानों पर छापेमारी, दौसा में कांग्रेस उम्मीदवार हुडला के घर भी छापा
गोविंद सिंह डोटासरा (फाइल फोटो)
गोविंद सिंह डोटासरा (फाइल फोटो)

एनसीआई@जयपुर/सीकर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ईडी ने आज सुबह उनके जयपुर स्थित सरकारी और सीकर स्थित निजी निवास पर छापे मारे हैं। करीब 11 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इनमें दौसा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला का पेट्रोल पम्प भी शामिल है। हुड़ला अब कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।

राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम यह कार्रवाई कर रही। इसमें कलाम कोचिंग सेंटर भी शामिल है, जो पेपर लीक मामले में प्रमुख सूत्रधार बताया गया है। गोविंद सिंह डोटासरा भी इस कोचिंग सेंटर से जुड़े हुए बताए गए हैं। फिलहाल ईडी डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई में दिल्ली की टीम भी शामिल है। इस दौरान केन्द्रीय सुरक्षा बल भी मौजूद है। मौके पर कांग्रेस के समर्थकों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। वह नारेबाजी करने लगे हैं। मगर अंदर से मिले निर्देश के बाद नारेबाजी बंद हो गई है। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर लिखा-सत्यमेव जयते।

गोविंद सिंह डोटासरा के बंगले के अंदर की फोटो लेने की मशक्कत करता मीडियाकर्मी।
गोविंद सिंह डोटासरा के बंगले के अंदर की फोटो लेने की मशक्कत करता मीडियाकर्मी।

मुख्यमंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। स्वाभाविक है वह गोविंद सिंह डोटासरा पर हुई ईडी रेड पर ही अपने विचार रखेंगे।

वैभव गहलोत को भी सामान

अभी-अभी सामने आई खबर के अनुसार फेमा (foreign Exchange Act) मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को भी ईडी ने समन भेज दिया है। इस समन को कुछ दिन हो चुके हैं। ईडी को इस मामले में पूछताछ करनी है। इसकी तारीख सामने नहीं आई है।

नोट-इस खबर से जुड़ी हुई हर जानकारी पाने के लिए कृपया इसी पेज पर बने रहें। जैसे ही नई जानकारी सामने आएगी हम उसे यहां अपडेट कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.