April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में केन्द्र के अनुरूप बढ़ोतरी हो: महासंघ एकीकृत

राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में केन्द्र के अनुरूप बढ़ोतरी हो: महासंघ एकीकृत

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश महामंत्री अनीस अहमद।

एनसीआई@बूंदी

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य कर्मचारियों एवं राजस्थान सरकार के पेंशनर्स को 4 फ़ीसदी महंगाई राहत का भुगतान करने की मांग की है, ताकि वर्तमान में राज्यकर्मियों व पेंशनर्स को जो 42% की दर से महंगाई राहत दी जा रही है, वह बढ़कर 46 फ़ीसदी हो सके।

संगठन के जिला प्रवक्ता अमित गौतम के अनुसार महासंघ के प्रदेश महामंत्री अनीस अहमद ने बताया है कि वर्ष 2018 में भी निर्वाचन आयोग से पूर्व अनुमति लेकर राज्य सरकार ने महंगाई राहत में वृद्धि की थी। इस मांग पर पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश चंदोलिया, नर्सेज एसोसिएशन की जिला संयोजिका नगीना सोनी, प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष नूतन तिवारी, फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष महावीर नामा, समग्र शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह व शिक्षक संघ राधाकृष्णन संघ के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने भी सहमति देते हुए महंगाई भत्ते में केन्द्र सरकार के अनुरूप बढ़ोतरी की घोषणा करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.