नर्सेज ने केंडल मार्च निकाल कर सरकार को चेताया, 23 अगस्त से पहले पूरी हों मांगें
एनसीआई@बूंदी
राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति के प्रांतव्यापी आह्वान के तहत एक माह से राज्य सरकार के समक्ष लम्बित 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर जिले की नर्सेज शुक्रवार सांय बड़ी संख्या में अहिंसा सर्किल पर एकत्रित हुईं। यहां से अपनी मांगों के समाधान की मांग को लेकर सामान्य चिकित्सालय तक केंडल मार्च निकाला।
संघर्ष समिति से जुड़े अनीस अहमद व दौलतराम मीणा ने बताया कि नर्सेज की मांगों में नर्सेज को संविदा काल का नोशनल लाभ देने, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सेज को केन्द्र के अनुरूप वेतन भत्ते देने, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के ग्रेड पे और पदनाम में परिवर्तन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का वेतन 50 हजार करने, सीएचए की सेवा बहाली करने व नर्सेज भर्ती को समय पर पूरा करने की मांगें शामिल हैं।
अमित गौतम ने बताया कि इस केंडल मार्च में शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों के दर्जनों नर्सेज ने भाग लिया। इनमें राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की जिला संयोजिका नगीना सोनी, अनीता वर्मा, मधुबाला मीणा, कैलाश मीणा, मुख्तार अहमद, आरिफ अली, मनोज तिलकर, कफील अली, अरुण शर्मा, गौरव शर्मा, गिर्राज बसवाल, देवराज गोचर, अतुल जैन, भुवनेश खरेड़िया, परवीन, चन्द्रभान, यश सक्सेना, कन्हैया लाल, संदीप कुलदीप, रणवीर सिंह, हनुमान आदि मौजूद रहे।
