April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान रेडियोग्राफर एसोसिएशन ने आंदोलन का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

राजस्थान रेडियोग्राफर एसोसिएशन ने आंदोलन का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

एनसीआई@कोटा

राजस्थान रेडियोग्राफर एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज मंगलवार को कोटा जिले के रेडियोग्राफर संवर्ग के पदाधिकारियों ने भी जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।एसोसिएशन के कोटा जिला अध्यक्ष हेमंत गौतम ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

इस मांग पत्र में कहा गया है कि ग्रेड पे संशोधन अन्य राज्यों के चिकित्सा संस्थानों के अनुसार 4200 किया जाए, इसे कार्मिक विभाग की आईडी संख्या से अनुमोदित होने के उपरांत भी लागू नहीं किया गया है। मैस भत्ता अन्य कैडर के सामान बढ़ाया जाए। स्पेशल पे विकिरण भत्ता बेसिक वेतन का 25 प्रतिशत व पदनाम केन्द्रीय विभागों के अनुसार रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट किया जाए। पदोन्नति के लिए टेक्नोलॉजिस्ट ऑफिसर का पद जिला स्तर पर सृजित किया जाए। डिग्रीधारी, अनुभवी रेडियोग्राफर्स को प्रिंसिपल ट्यूटर के पद पर नियुक्ति दी जाए। नई भर्तियों को शीघ्र लागू किया जाए। पदोन्नति की प्रक्रिया को अतिशीघ्र ज्यादा संख्या में नव पद सृजित कर लागू किया जाए।

राजस्थान रेडियोग्राफर एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने बताया कि आज सम्पूर्ण राजस्थान में सभी जिला स्तरों पर जिला कलेक्टर्स के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है। सम्भागीय विकिरण सम्बन्धी जारुकता कर, मांग पत्र देकर कार्यवाही जारी रहेगी। इसके उपरांत भी अगर उच्च स्तर पर कार्यवाही नहीं होती है तो 7 अगस्त को आगामी आंदोलन की रूपरेखा बना कर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हेमंत गौतम ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में कोटा रेडियोग्राफर संवर्ग के पदाधिकारी मनोज जैन, संदीप जैन, दुलीचन्द, सुनील वशिष्ठ, हेमन्त राठौर, राकेश मीणा, आशीष दाधीच, प्रदीप गौतम, मनीष गौतम, प्रहलाद सोलंकी, संजय मेहता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.