एनसीआई@खटकड़
खटकड़ मंडल के भाजपा नेताओं ने भैरूपुरा ओझा शक्ति केन्द्र के ग्राम अखेड़, खटियाड़ी व रजवास में बूंदी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याक्षी अशोक डोगरा के पक्ष में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से जन सम्पर्क कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सामने आया कि किसान, महिला, युवा विरोधी सरकार के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों में डोगरा के पक्ष में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने भाजपा प्रत्याक्षी को चौथी बार भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प जताया।
इस अवसर पर भाजपा खटकड़ मंडल अध्यक्ष महेन्द्र डोई, भाजपा युवा मोर्चा खटकड़ मंडल अध्यक्ष हरिओम प्रजापत, बूथ अध्यक्ष रजवास रामगोपाल मीणा, खटियाड़ी बूथ अध्यक्ष हनुमान बैरागी, अखेड़ बूथ अध्यक्ष नाथूलाल महावर, गोपाल मीणा, दुर्गाशंकर बैरवा, शिवराज गुर्जर, नन्दलाल सेन, श्यामराज प्रजापत, हंसराज राणा, गोपाल गुर्जर, हरिओम मेघवाल, राकेश कुमार महावर, चेतराम मीणा, भोजराज गुर्जर, नरेश कुमार मीणा, सीताराम मेघवाल, बालकिशन मीणा, हसंराज गुर्जर, रामलाल, रामप्रसाद, हेमराज आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
