July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मोशन के 12 विद्यार्थियों का आईएनएमओ-2024 के लिए चयन

मोशन के 12 विद्यार्थियों का आईएनएमओ-2024 के लिए चयन

एनसीआई@कोटा

मोशन एजुकेशन के 12 विद्यार्थियों ने रीजनल मैथेमेटिकल ओलंपियाड-आरएमओ क्वालीफाई किया है। आरएमओ में चयनित विद्यार्थियों को इंडियन नेशनल मैथेमेटिकल ओलम्पियाड-आईएनएमओ के लिए चुना जाता है।

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि मोशन के अर्नव निगम, रोहन के चौधरी, साहिल रत्न, अतिन गुप्ता, कृषिव निझावन, सैयद अकसद, नयन अग्रवाल, सोहम अमित, सनातन प्रकाश, श्रेयश आनंद, अक्षत पांडे और लवकुमार ने आरएमओ-2023 क्वालिफाई किया है।

आरएमओ या क्षेत्रीय गणित ओलम्पियाड देश में आयोजित गणित प्रतिभा खोज परीक्षा का दूसरा चरण है। इसका आयोजन होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन-(एचबीएससीई), मुम्बई के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय समन्वयक द्वारा किया जाता है। परीक्षा अंग्रेजी/हिंदी या कभी-कभी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.