जनसंख्या बढ़ाने के लिए इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान : परिवार में तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए मिलेंगे
आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार प्रदेशवासियों के लिए नई स्कीम लेकर आई है। सरकार अब तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथा बच्चा होने पर 40 हजार रुपए देगी।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताते हुए बच्चों को देश की सम्पत्ति बताया है।
एनसीआई@नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार प्रदेशवासियों के लिए नई स्कीम लेकर आई है। सरकार अब तीसरे बच्चे पर 30 हजार रुपए और चौथा बच्चा होने पर 40 हजार रुपए देगी। इससे पहले दूसरा बच्चा होना पर 25 हजार रुपए देने की भी बात कही थी। हालांकि अभी इस पर कुछ खुलकर कुछ नहीं कहा गया है।

घटती जनसंख्या पर जताई चिंता
नरसन्नापेटा में ‘स्वर्ण आंध्र–स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को बोझ नहीं, बल्कि देश की सम्पत्ति माना जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जनसंख्या बढ़ाने को प्रोत्साहित करने के लिए नई घोषणा करते हुए कहा कि तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 रुपए दिए जाएंगे,चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
मैंने इस बारे में कई बार सोचा- सीएम
मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कहा,“मैंने इस बारे में कई बार सोचा है। पहले मैंने परिवार नियोजन की दिशा में काम किया था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। अब बच्चे हमारी सम्पत्ति हैं और हमें उनके भविष्य के लिए काम करना होगा। इसी सोच के साथ मैंने यह नया फैसला लिया है। तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए तुरंत दिए जाएंगे।”
