April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

क्रिकेट ही नहीं, वीमेन प्रीमियर लीग सभी प्रकार के खेलों में लड़कियों के लिए एक उदाहरण: नीता अम्बानी

क्रिकेट ही नहीं, वीमेन प्रीमियर लीग सभी प्रकार के खेलों में लड़कियों के लिए एक उदाहरण: नीता अम्बानी

नीता अम्बानी ने अभिभावकों का अपनी बेटियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान भी किया 

एनसीआई@मुम्बई

वीमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। मुम्बई इंडियंस (एमआई) टीम की मालिक नीता अम्बानी ने पूरे भारत में महिला एथलीटों के लिए इसके महत्व पर जोर दिया है। नीता अम्बानी मंगलवार को वीमेन प्रीमियर लीग देखने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।

नीता अम्बानी ने डब्ल्यूपीएल को युवा लड़कियों के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का एक शानदार अवसर बताया। उन्होंने कहा, “हमारी लड़कियों के लिए प्रदर्शन करने के लिए यह एक शानदार मंच है। इन लड़कियों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है और यह दिल को छू लेने वाला एहसास है।”

उन्होंने महिला खिलाड़ी सजीवन सजना का विशेष उल्लेख किया और कहा, “मैंने सजना को पुरस्कार प्राप्त करते देखा। वह राजनीति विज्ञान में स्नातक हैं, उनके पिता एक ऑटोरिक्शा चालक हैं और उन्होंने क्रिकेट को चुना है। मुझे उम्मीद है कि यह अभिभावकों के लिए एक उदाहरण बनेगा और वह अपनी बेटियों को उनकी इच्छानुसार पेशा चुनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सिर्फ क्रिकेट के लिए ही नहीं, डब्ल्यूपीएल हर तरह के खेल में लड़कियों के लिए एक उदाहरण है।”

नीता अम्बानी ने कहा कि वन फेमिली का सकारात्मक माहौल एमआई की सफलता की कुंजी है। “मैं 2010 से क्रिकेट में हूं और इन लड़कियों को खेलते देखना मेरे सबसे दिल छू लेने वाले अनुभवों में से एक है। एमआई एक परिवार के रूप में जाना जाता है और मैं उनसे बस यही कहती हूं कि बाहर जाएं, अपना सर्वश्रेष्ठ करें और आनंद लें।” नीता अम्बानी ने टीम की सफलता के लिए एमआई की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स, बॉलिंग कोच झूलन गोस्वामी और सहयोगी स्टाफ को भी श्रेय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.