ठंड के कारण लगातार अदरक की चाय पी रहे हैं आप? जान लीजिए यह है कितना खतरनाक
हद से ज्यादा अदरक खाने से उसके साइडइफेक्ट्स शरीर पर साफ दिखाई दे सकते हैं। जैसे सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स, छाती के निचले हिस्से में जलन आदि।
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
अदरक सेहत के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन कहते हैं न किसी भी चीज की लत हमेशा नुकसानदायक होती है। अति उपयोग नुकसानदायक होता है। यह इस तरह है कि अगर आप बार-बार अदरक उबली हुई चाय पीते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके पेट में और सीने में जलन, दस्त, गैस और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
साल 2019 की एक रिसर्च के मुताबिक अदरक के साइडइफेक्ट्स आपको शरीर पर दिखाई दे सकते हैं। अदरक वाली चाय ज्यादा पीने से सीने में जलन एसिड रिफ्लक्स के कारण होती है। इससे छाती के निचले हिस्से में जलन होती है।
अदरक वाली चाय या भोजन में इसे डालकर खाने से शरीर में होने लगती हैं ये दिक्कतें-
पेट में जलन: अदरक भले ही शरीर को गर्मी प्रदान करती हो, लेकिन इसका ज्यादा उपयोग करने से पेट में जलन, एसिड बनने, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि अगर आप खाने के बाद इसका थोड़ी मात्रा में सेवन करते हैं तो यह पेट फूलने की समस्या को कम कर सकता है।
ब्लड क्लॉटिंग को करता है प्रभावित: अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिससे खून को पतला किया जा सकता है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित कर सकता है। इसका ज्यादा सेवन करने से उन लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं, जो खून को पतला करने वाली दवाइयां ले रहे हैं।
कम हो सकता है ब्लड शुगर लेवल: खाने में जरूरत से ज्यादा अदरक को शामिल करने से इंसुलिन के लेवल में बाधा पैदा हो सकती है। इसकी वजह से ब्लड शुगर का लेवल अचानक कम हो सकता है।
मुंह में छाले: अगर आप बहुत ज्यादा अदरक का सेवन करते हैं तो यह समस्या आपको परेशान कर सकती है, इसलिए जितना हो सके, अदरक का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी या सुझाव को अमल में लाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
.
