मुख्यमंत्री शर्मा ने रास्ते में रुक कर कोटा की प्रसिद्ध कचोरी के साथ मिठाई का स्वाद भी चखा (वीडियो)
एनसीआई@कोटा
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में भाग लेकर लौटते समय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का काफिला महावीर नगर क्षेत्र में एक कचोरी-नमकीन की दुकान पर रुका। यहां उन्होंने कोटा की प्रसिद्ध कचोरी और नमकीन के साथ मिठाई भी खाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दुकानदार टीकम जैन ने इस पर काफी खुशी जताई।
