April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मोशन एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड में रचा इतिहास

मोशन एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड में रचा इतिहास

एनसीआई@कोटा

मोशन एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड के प्रथम स्तर में सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने ऐसी विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत साबित की है।

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि मोशन एजुकेशन के फाउंडेशन डिविजन के कक्षा 6 से 10वीं के विद्यार्थियों ने ओलम्पियाड्स में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। संस्थान के सिद्धांत भालचंद्र सर्वे ने इंटरनेशनल टेलेंट हंट ओलम्पियाड (आईटीएचओ) में प्रथम अंतरराष्ट्रीय रेंक, इंटरनेशनल मेथेमेटिक्स ओलम्पियाड (आईएमओ) में चौथी अंतरराष्ट्रीय रेंक और नेशनल साइंस ओलम्पियाड (एनएसओ) में दसवीं रेंक हासिल की है। वहीं, नवीं कक्षा के मनीष कुमार बैरवा ने इंटरनेशनल मेथेमेटिक्स ओलम्पियाड (आईएमओ) में चौदहवीं अंतरराष्ट्रीय रेंक प्राप्त की।

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी मोशन के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा छह के अर्णेश मुखोपाध्याय ने नेशनल इंटरएक्टिव साइंस ओलम्पियाड (एनआईएसओ) में 23वीं और आठवीं के युवराज आनंद ने 26वीं राष्ट्रीय रेंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा छह की आराध्या शर्मा ने नेशनल लेवल साइंस टेलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनएसटीएसई) में 19वीं और नवीं कक्षा के सिद्धांत यथार्थ ने चौथी राष्ट्रीय रेंक प्राप्त की। वहीं, धृतिमान ने नेशनल मेथेमेटिक्स टेलेंट कॉन्टेस्ट (एनएमटीसी) में द्वितीय रेंक हासिल कर अपनी योग्यता सिद्ध की।

मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने छात्रों की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत और हमारे शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। मोशन हमेशा से छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और बेहतरीन मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हम अपने छात्रों को भविष्य में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचते देखने की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.