April 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मोदी शक्ति की देवी करनी माता की पूजा करेंगे, पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश, बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे, जैश के तबाह किए अड्डे से 40 किलोमीटर दूर है यह

मोदी शक्ति की देवी करनी माता की पूजा करेंगे, पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश, बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे, जैश के तबाह किए अड्डे से 40 किलोमीटर दूर है यह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन पर उतर कर देशनोक के प्रसिद्ध करनी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। यह दौरा जैश-ए-मोहम्मद के पाक हेडक्वार्टर पर कार्रवाई के बाद हो रहा है, जिससे इसे प्रतीकात्मक संदेश माना जा रहा है। मोदी यहां रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, बड़ी योजनाओं का लोकार्पण और एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

एनसीआई@बीकानेर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे बीकानेर के एयरफोर्स नाल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे देशनोक स्थित प्रसिद्ध करनी माता मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बीकानेर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय भारतीय कार्रवाई में ध्वस्त कर दिया गया था। ऐसे में मोदी की यात्रा को एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

करनी माता का मंदिर योद्धाओं की देवी और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यहां प्रधानमंत्री मोदी पूजा अर्चना कर देश की सुरक्षा और विजय की कामना करेंगे। दर्शन के बाद मोदी देशनोक रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पास के पालना क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंगे, जिसमें करीब एक लाख लोगों के जुटने की सम्भावना है।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री देश में 26 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।‌ इस कार्यक्रम को राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच अहम माना जा रहा है।

जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय उड़ाया था 

वहीं, पीएम मोदी नाल एयरबेस पर तैनात वायुसेना के जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने इसी एयरबेस को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी। ऐसे में मोदी का यहां आना सुरक्षा और मनोबल दोनों का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.