April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: 26 अगस्त, मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में ओरेंज व 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान: 26 अगस्त, मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में ओरेंज व 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में दो दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम विभाग ने मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने और कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार 26 अगस्त, मंगलवार से मौसम में यह बदलाव आएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान अभी तक सच साबित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राज्य के विभिन्न इलाकों में तीन-चार दिन तक हुई बारिश ने हालात बेहद खराब कर दिए थे। अभी भी यह स्थिति बनी हुई है। कई जिलों में बाढ़ के से हालात पैदा हो गए थे। स्थानीय पुलिस को साथ सेना व एनडीआरएफ तक को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। भारी बारिश की वजह से किसानों को अपनी सारी फसलें तबाह होने का डर सताने लगा है, क्योंकि खेत भी समुद्र की तरह से हो गए हैं।

चार जिलों में ओरेंज अलर्ट

राजस्थान में बरसात का दौर कल यानी 26 अगस्त जारी रहने वाला है।  मौसम विभाग ने जयपुर, जोधपुर, पाली और बाड़मेर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा। अगले एक-दो दिन में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

इन 20 जिलों में येलो अलर्ट

इसके अलावा नागौर, दौसा, चूरू, भरतपुर, हनुमानगढ़, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर और राजसमंद जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.