April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी में कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों का 26 व 27 अगस्त का अवकाश घोषित

बूंदी में कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों का 26 व 27 अगस्त का अवकाश घोषित

एनसीआई@बूंदी

जिले में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 26 व 27 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया हैं।

मुख्‍य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्‍वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि यह अवकाश केवल कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। विद्यालयों के सभी कार्मिक अपने निर्धारित समय पर यथावत विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। उन्‍होंने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल उनके क्षेत्राधिकार के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों को इस बारे में सूचित करने और आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.