कोटा की लकी चांदना बनीं ‘मिसेज इंडिया डेजल क्वीन राजस्थान-2025’, लखनऊ में हुआ आयोजन
एनसीआई@कोटा
कोटा निवासी लकी चांदना ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘मिस एंड मिसेज इंडिया डेजल क्वीन राजस्थान 2025’ का ताज जीतकर कोटा और राजस्थान का नाम रोशन किया है।
लखनऊ के एक होटल में आयोजित इस भव्य आयोजन में देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रही। प्रतियोगिता का आयोजन वीनस फिल्म्स एंड ब्लू व्हेल एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में हुआ। ग्रेंड फिनाले में लकी चांदना ने मिसेज क्लासिक केटेगरी में हिस्सा लिया फर्स्ट रनर अप रहीं और बेस्ट रेम्प वॉक, बेस्ट ग्लेमर का खिताब भी अपने नाम किया। रेम्प वॉक, इंट्रोडक्शन व प्रश्नोत्तर राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया। अंत में फेशन और मनोरंजन जगत के विशेषज्ञों से सजे निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से उन्हें विजेता घोषित किया।
