April 26, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, जानें पूरा विवरण

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, जानें पूरा विवरण

एनसीआई@नई दिल्ली

संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने आज शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस बार इसमें अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। पहले अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में इंटरव्यू लिया गया। इन सभी चरणों के बाद यूपीएससी ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

जानें अनुज अग्निहोत्री के बारे में

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं। अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। अनुज मूलरूप से राजस्थान के ही जोधपुर के रहाटा गांव के रहने वाले हैं, लेकिन, उनके पिता रावतभाटा में काम करते थे और उनकी शुरुआती पढ़ाई वहां से हुई है। इसके बाद वो ग्रेजुएशन करने के लिए जोधपुर चले गए। जहां उन्होंने एम्स से एमबीबीएस से पढ़ाई की। उन्होंने 2023  में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी।

इसके बाद उन्होंने Danics जॉइन किया था, जो Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा है। यूपीएससी क्लियर कर चुके हैं और 2023 में उन्हें Danics सर्विस अलॉट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता  केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की में काम करते हैं और अनुज ने रावतभाटा के केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है।

अगर बात करें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की, तो इस साल इसके लिए कुल 180 पद खाली हैं। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी तय किया गया है।

• सामान्य वर्ग के लिए 74 पद
• ओबीसी के लिए 47 पद
• अनुसूचित जाति (SC) के लिए 28 पद
• आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 18 पद
• अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 13 पद

इसी तरह भारतीय विदेश सेवा (IFS) में भी इस साल कुल 55 पद उपलब्ध हैं। इनमें भी अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं।

• सामान्य वर्ग के लिए 22 पद
• ओबीसी के लिए 15 पद
• अनुसूचित जाति के लिए 8 पद
• ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद
• अनुसूचित जनजाति के लिए 4 पद

यूपीएससी ने साफ किया है कि सभी उम्मीदवारों की नियुक्ति सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर ही अंतिम रूप से तय की जाएगी। कुल मिलाकर, इस परीक्षा में सफल हुए 958 उम्मीदवार अब देश की अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होकर शासन और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.