April 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

केजरीवाल को लगा सबसे बड़ा झटका: राघव चड्ढा, संदीप पाठक व अशोक मित्तल को नितिन नवीन ने किया बीजेपी में शामिल, चड्ढा ने की है आम आदमी पार्टी के कुल 7 (दो तिहाई) राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में विलय की घोषणा, स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह भी इनमें शामिल, आप के थे कुल 10 राज्यसभा सांसद

केजरीवाल को लगा सबसे बड़ा झटका: राघव चड्ढा, संदीप पाठक व अशोक मित्तल को नितिन नवीन ने किया बीजेपी में शामिल, चड्ढा ने की है आम आदमी पार्टी के कुल 7 (दो तिहाई) राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में विलय की घोषणा, स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह भी इनमें शामिल, आप के थे कुल 10 राज्यसभा सांसद

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से हट गई है। आप के कई राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

एनसीआई@नई दिल्ली

दिल्ली की राजनीति में आज शुक्रवार, 24 अप्रेल 2026 को ऐसा राजनीतिक धमाका हुआ, जिसने पूरे देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। राघव चड्ढा के साथ अन्य दो आप नेताओं संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी पार्टी के साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। इसके कुुछ देर बाद राघव चड्ढा अशोक मित्तल व संदीप पाठक के साथ बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई, गुलदस्ता दे और मुंह मीठा करा कर स्वागत किया। बताया गया है कि सुबह आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा  सांसदों ने सभापति को बीजेपी में विलय का पत्र सौंप दिया था। आम आदमी पार्टी के कुल 10 राज्यसभा सांसद थे।

हम बीजेपी में विलय कर रहे: राघव चड्ढा

इससे पहले आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, ‘हम बीजेपी में विलय कर रहे हैं। पिछले 12 सालों में बीजेपी की केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे। इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं, बल्कि 3 बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।’

निजी फायदों के लिए काम कर रही आप: राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा, ‘जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं, बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है। मैं आप से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।’

संदीप पाठक
संदीप पाठक

आप नेता संदीप पाठक ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई। 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं आप से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं। आज मैं आम आदमी पार्टी से अपने सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा करता हूं। मैं एक किसान परिवार से आता हूं। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई-लिखाई की और हमेशा एक ही उद्देश्य रहा, देश के लिए कुछ सार्थक करना।’

अशोक मित्तल

दो तिहाई से ज्यादा सांसद हमारे साथ: राघव चड्ढा

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘हमने तय किया है कि हम राज्यसभा में आप के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। हरभजन सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और अन्य नेता हमारे साथ हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.