एनसीआई@कोटा
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत जरूरतमंद छात्राओं को कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने के लिए वार्षिक 30 हजार रुपए तक आर्थिक मदद मिलेगी। यह स्कॉलरशिप पहले स्नातक पाठ्यक्रम (डिग्री या डिप्लोमा) की सम्पूर्ण अवधि के लिए प्रदान की जाएगी।
स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
कक्षा 10 वीं और 12 वीं दोनों कक्षाएं किसी पात्र राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पास की हो। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (अवधि-2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश लिया हो। यह प्रवेश भारत में किसी भी राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश के सरकारी या विश्वसनीय एवं प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में हो सकता है।
आवेदन की अवधि
पहला चरण के लिए 10 से 31 अगस्त तक एवं दूसरे चरण के लिए 10 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक आवेदन की अवधि रहेगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। सभी आवेदन वेबसाइट scholarship.azimpremjifoundation.org के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज
पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण-बैंक पासबुक या पिछले एक महीने का बैंक स्टेटमेंट, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मूल मार्कशीट, प्रवेश का प्रमाण-बोनाफाइड प्रमाण-पत्र या ट्यूशन फीस रसीद।
हेल्पलाइन: अधिक जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए छात्राएं सोमवार से शुक्रवार (सुबह 9 से शाम 5 बजे तक) 9019960536 पर वॉट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से संपर्क कर सकती हैं।
