एनसीआई@नई दिल्ली
वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की लिस्ट से हटाने के मामले पर भी अदालत में सुनवाई होने की उम्मीद है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित 13 विपक्षी नेताओं की ओर से दाखिल याचिकाओं पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। याचिका में चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया, फॉर्म 6 में बदलाव और SIR से जुड़े फैसलों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए गए हैं।
ओवैसी ने भी दी है चुनौती
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर भी सुनवाई होने की संभावना है।
वहीं, दिल्ली में जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दो जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं पर भी गुरुवार को सुनवाई हो सकती है। इसके साथ पुलिस एक्शन और मेट्रो पर लगाई गई पाबंदियों के मामले पर भी आज कोर्ट सुनवाई करेगा।
आम आदमी पार्टी का है यह ऐलान
इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है।
