एनसीआई@कोटा
कायस्थ समाज कोटा द्वारा आयोजित होने वाले कायस्थ गरबा महोत्सव 6.0 के पोस्टर का विमोचन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर आयोजन की तैयारियों, सांस्कृतिक परम्पराओं और समाज की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर कुलदीप माथुर (प्रदेश अध्यक्ष), नीरज कुलश्रेष्ठ (प्रदेश संगठन सचिव), विनोद सक्सेना (जिला अध्यक्ष), कमल कुलश्रेष्ठ (जिला महामंत्री), राहुल कुलश्रेष्ठ (कोषाध्यक्ष), सीपी सक्सेना, विनोद महोबिया, नितिन नरेश (युव प्रकोष्ठ अध्यक्ष), शुभम सक्सेना एवं हिमांशु सक्सेना मौजूद रहे।
कायस्थ गरबा महोत्सव का आयोजन 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को एलबीएस केम्पस, महावीर नगर एक्सटेंशन, कोटा में किया जाएगा।
पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम में शाम 6.30 बजे से पूजा-अर्चना के पश्चात गरबा एवं डांडिया रास का आयोजन होगा। इस महोत्सव का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना, आपसी सौहार्द बढ़ाना तथा भारतीय संस्कृति और पारम्परिक उत्सवों को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में बच्चों एवं बड़ों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें बेस्ट ड्रेस्ड मेल, बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल एवं बेस्ट डांडिया डांसर प्रतियोगिताएं प्रमुख रहेंगी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन स्थल पर भोजन एवं फलाहार की सःशुल्क व्यवस्था रहेगी। प्रतिभागियों से अपना डांडिया साथ लाने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रमः कायस्थ गरबा महोत्सव 6.0 दिनांकः 17 अक्टूबर 2026, शनिवार
स्थानः एलबीएस केम्पस, महावीर नगर एक्सटेंशन, कोटा
समय: शाम 6.30 बजे से
सम्पर्क: 7073144666, 6350035729
