एनसीआई@कोटा
मोशन एजुकेशन के फाउंडेशन डिविजन की ओर से ध्रुव केम्पस में मोशन रास-गरबा नाइट 2026 का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जमकर गरबा और डांडिया किया। रंग-बिरंगी रोशनी, पारम्परिक परिधानों और संगीत की धुनों के बीच विद्यार्थियों ने देर रात तक उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में ध्रुव के अलावा द्रोणा-1, दादाबाड़ी, श्रीनाथपुरम और गोविंदनगर केम्पस के विद्यार्थी पारम्परिक वेशभूषा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे घाघरा-चोली, कुर्ता-पायजामा और कलरफुल दुपट्टों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा की धुन पर पारम्परिक नृत्य किया। ढोल की थाप के साथ शुरू हुआ नृत्य डीजे की आधुनिक धुनों तक पहुंचा। इस दौरान विद्यार्थियों ने डांडिया खेला और सामूहिक रूप से नृत्य में भाग लिया।
संस्थापक नितिन विजय ने भी लिया कार्यक्रम में भाग
मोशन एजुकेशन के संस्थापक एवं सीईओ नितिन विजय ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ गरबा किया। उनकी सहभागिता से विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में जूनियर से लेकर सीनियर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए आपसी मेलजोल का अवसर पाया।
मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए जरूरी हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को सकारात्मक माहौल मिलता है। साथ ही, उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

देशभर से आए विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना
कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए मोशन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें कई विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार गरबा और डांडिया का अनुभव लिया। विद्यार्थियों ने इस आयोजन को यादगार बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पढ़ाई के साथ मनोरंजन और दूसरे विद्यार्थियों से जुड़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक डांडिया के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने एक साथ नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। आयोजन में पारम्परिक संस्कृति, संगीत और सामूहिक भागीदारी के जरिए केम्पस में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
