एनसीआई@दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में आज शनिवार को एक बेहद दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। यहां के एक स्कूल में बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डाल, आग लगा, आत्महत्या कर ली।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम सीन टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक रूप से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि छात्रा अपने साथ एक बोतल में कोई केमिकल या पेट्रोल लेकर स्कूल आई थी। उसका एक तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि स्कूल के गार्ड रूम के पीछे 12 वीं कक्षा की छात्रा जली हुई हालत में मिली। शुरुआती जांच-पड़ताल के दौरान उसके स्कूल बैग से कुछ सामान भी बरामद किया गया है।
