एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क/वाशिंगटन डीसी
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को हार मिली है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 51 सीटें और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है।
पिछले 21 मिडटर्म चुनावों में से 19 बार राष्ट्रपति की पार्टी हारी है। केवल 1998 में बिल क्लिंटन और 2002 में जॉर्ज बुश की पार्टियों ने जीत दर्ज की थी।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स
हाउस में कुल 435 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 218 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 113 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी।
सीनेट
सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 28 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 18 और रिपब्लिकन पार्टी ने 10 सीटें जीती हैं। बाकी 7 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।
इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 52 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 41 सीटें हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है। यानी डेमोक्रेट्स ने बहुमत हासिल की।
गवर्नर
कुल 36 सीटों में से 24 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 17 डेमोक्रेट्स और 7 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। बाकी राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।
