
एनसीआई@कोटा
राजस्थान कायस्थ महासभा, अभाकाम विवेक व श्री कायस्थ महासभा व इसके ट्रस्ट पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कवि चित्रांश डॉ. विष्णु सक्सेना के मंगलवार को कोटा प्रवास के दौरान कुन्हाड़ी क्षेत्र में एक समाजबंधु के निवास पर सम्मान व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कवि विष्णु सक्सेना को माल्यार्पण करने के साथ साफा, अंग वस्त्र व शाल पहना तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कोटा के कायस्थजनों के सम्बंध में कवि विष्णु सक्सेना को जानकारी भी दी गई।
स्वागत-सत्कार में ये रहे शामिल
इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज मोहन सक्सेना , डॉ. अजय जौहरी, डॉ. नवीन सक्सेना, डॉ. आयुषी सक्सेना, डॉ. सुनाली सक्सेना, ट्रस्ट के महासचिव डीके सक्सेना, कोषाध्यक्ष कामना सक्सेना, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रानी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विकास सक्सेना, विवेक सक्सेना अटल आदि मौजूद रहे।
