एनसीआई@बूंदी
जिले के शहरी क्षेत्रों के निवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान नगर परिषद बूंदी में लम्बित रहे प्रकरणों एवं नवीन आवेदनों के निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा फॉलोअप केम्प 21 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक संचालित होंगे।
नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय ने बताया कि शिविरों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान भूमि सम्बंधी कार्यों, जैसे पट्टे जारी करना, उपविभाजन, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज होल्ड से फ्री होल्ड, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति और ब्याज में छूट जैसे मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
इस अभियान के दौरान शहरों में व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था, नाली व सीवर लाइन की मरम्मत, सड़कों पर पेंच वर्क और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के कार्य किए जाएंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, रैन बसेरों व सामुदायिक केन्द्रों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। निराश्रित पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। शिविरों में विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर मौके पर स्वीकृति जारी की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन लेकर पात्र लोगों को लाभांवित किया जाएगा। इसके अलावा, यूडी टेक्स जमा करने की सुगम व्यवस्था भी शिविर स्थल पर रहेगी।
नगर परिषद क्षेत्र में लगने वाले शिविरों का कार्यक्रम
बूंदी नगर परिषद में 22 जुलाई को वार्ड संख्या 3 व 4 में 23 जुलाई को वार्ड संख्या 5, 6 में, 24 जुलाई को वार्ड संख्या 7, 8 में , 27 जुलाई को वार्ड संख्या 9, 10 में , 28 जुलाई को वार्ड संख्या 11, 12 में , 29 जुलाई को वार्ड संख्या 13, 14 में, 30 जुलाई को वार्ड संख्या 15, 16 में, 31 जुलाई को वार्ड संख्या 17, 18 में, 3 अगस्त को वार्ड संख्या 19, 20 में, 4 अगस्त को वार्ड संख्या 21, 22 में, 5 अगस्त को वार्ड संख्या 23, 24 में, 6 अगस्त को वार्ड संख्या 25, 26 में, 7 अगस्त को वार्ड संख्या 27, 28 में, 10 अगस्त को वार्ड संख्या 29, 30 में, 11 अगस्त को वार्ड संख्या 31, 32 में, 12 अगस्त को वार्ड संख्या 33, 34 में, 13 अगस्त को वार्ड संख्या 35, 36 में, 14 अगस्त को वार्ड संख्या 37, 38 में, 17 अगस्त को वार्ड संख्या 39, 40 में, 18 अगस्त को वार्ड संख्या 41, 42 में, 19 अगस्त को वार्ड संख्या 43, 44 में, 20 अगस्त को वार्ड संख्या 45, 46 में, 21 अगस्त को वार्ड संख्या 47, 48 में, 24 अगस्त को वार्ड संख्या 49, 50, 51 में, 25 अगस्त को वार्ड संख्या 52, 53, 54 में, 27 अगस्त को वार्ड संख्या 55, 56, 57 में, 31 अगस्त को वार्ड संख्या 58, 59, 60 के लिए नगर परिषद कार्यालय भवन छत्रपुरा में फोलोअप केम्प आयोजित होंगे।
