February 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान सरकार ने रिश्वत मामले में डिप्टी कमांडेट को किया निलम्बित

राजस्थान सरकार ने रिश्वत मामले में डिप्टी कमांडेट को किया निलम्बित

राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आरोपी पुलिस अधिकारी सत्यपाल मिड्डा के खिलाफ रिश्वत का मामला पंजीकृत है, जिसके चलते सरकार ने इन्हें निलम्बित कर दिया।
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान सरकार ने नई दिल्ली में डिप्टी कमांडेट के पद पर तैनात राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी को सोमवार को रिश्वत के एक मामले में निलम्बित कर दिया।
निलंबन के दौरान मिड्डा को जयपुर के पुलिस मुख्यालय में लगाया गया है। वहीं, इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर के जवाहर सर्किल थाने के सहायक उपनिरीक्षक को शनिवार को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गयी कि उसके विरुद्ध पुलिस थाने जवाहर सर्किल में दर्ज प्रकरण में समझौता करवाने के एवज में सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण राम उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।
सोनी ने बताया कि इस शिकायत के बाद शनिवार को लक्ष्मण राम को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में एसीबी ने एएसआई लक्ष्मण राम की थाने की अलमारी में रखी अलग-अलग फाइलों में से 24 हजार रुपए अलग से बरामद किए। एसीबी की टीमें द्वारा आरोपी से पूछताछ, उसके आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है।

­

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.