बारां जिला कलक्टर का पीए 1.40 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
एनसीआई@कोटा
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा की टीम ने बुधवार को इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे के अवसर पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी कोटा के एडिश्नल एसपी ठाकुर चन्द्रशील के नेतृत्व में टीम ने बारां जिला कलक्ट्रे ट कार्यालय में कार्रवाई करते हुए जिला कलक्टर के निजी सहायक (पीए) महावीर नागर को 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया।
जानकारी के अनुसार नागर ने पेट्रोल पम्प की एनओसी दिलवाने की एवज में यह रिश्वत ली थी। इसके चलते इस मामले में जिला कलक्टर से भी पूछताछ की जा रही है। ऐसी भी से इस पूरे प्रकरण में आधिकारिक वक्तव्य आने का इंतजार है।
