April 26, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मंत्री धारीवाल तीन दिन रहेंगे कोटा सम्भाग के दौरे पर, सरकार की सालगिरह के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

मंत्री धारीवाल तीन दिन रहेंगे कोटा सम्भाग के दौरे पर, सरकार की सालगिरह के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

एनसीआई@कोटा
राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर प्रदेश के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को कोटा सम्भाग की कमान सौंपी गई है। इसमें वे सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं, कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों पर समीक्षा, जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें और मीडिया से सरकार के कामकाज पर चर्चा करेंगे।
हाड़ोती विकास मोर्चा के सम्भागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला ने बताया कि यूडीएच मंत्री शुक्रवार (18 दिसम्बर) दोपहर जयपुर से रवाना होकर शाम को कोटा पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम कोटा में करेंगे। इसके बाद 19 दिसम्बर को वह बारां जाएंगे। जहां दिन के 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक समीक्षा बैठक और मीडिया से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे वे बारां से झालावाड़ के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां शाम 4.30 बजे से समीक्षा बैठक लेंगे और पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे। धारीवाल रात्रि विश्राम झालावाड़ में ही करेंगे। 20 दिसम्बर को वे झालावाड़ से कोटा के लिए रवाना होंगे। यूडीएच मंत्री दोपहर 12 बजे कोटा में समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वे मीडिया से बातचीत करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.