April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

विधायक हेमाराम चौधरी के इस्तीफा मामले में ताजा अपडेट

विधायक हेमाराम चौधरी के इस्तीफा मामले में ताजा अपडेट

एनसीआई@जयपुर

कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होने के लिए पत्र भेजा गया है। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद सात दिन के भीतर उन्हें पेश होने के लिए कहा गया है।

राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन सम्बन्धी नियमावली के नियम 173(3) के परिप्रेक्ष्य में विधायक हेमाराम को यह पत्र भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि अपनी सरकार से नाराज चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कुछ दिन पूर्व ई-मेल से विधानसभा को अपना इस्तीफा भेज दिया था। हेमाराम बाड़मेर जिले की गुडामालानी विधानसभा से विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.