April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

नगरपालिका चेयरमैन का साला 2 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, चेयरमैन फरार,

नगरपालिका चेयरमैन का साला 2 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, चेयरमैन फरार,

एनसीआई@चित्तौड़गढ़/बड़ीसादड़ी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने आज चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ीसादड़ी नगर पालिका के चेयरमैन के साले को एक ठेकेदार से अपने जीजा के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने यह रिश्वत अपने चेयरमैन जीजा के कहने पर ठेकेदार का एक बिल पास करवाने के लिए ली थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही गिरफ्तारी से बचने के लिए नगर पालिका चेयरमैन फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार विष्णु दत्त शर्मा पुत्र लाल चंद शर्मा निवासी संगरिया, बड़ीसादड़ी ने ब्यूरो में एक शिकायत की थी। इसमें उसने कहा था कि उसके पुत्र हितेश व्यास की फर्म ने वर्ष 2020-21 में नगर पालिका से मिले टेंडर के आधार पर निर्धारित निर्माण कार्य करवाया था। उसके बिल के करीब 4 लाख रुपए (3 लाख 92692 रुपए) बकाया चल रहे थे। यह बिल पास करने की एवज में नगर पालिका के चेयरमैन निर्मल पितलिया ने इस राशि का 50% रिश्वत के रूप में मांगा। ब्यूरो ने इस शिकायत का सत्यापन करवाया तो यह सही निकली। इस पर आज ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के नेतृत्व में उसे ट्रेप करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। इसमें टीम को यह सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.