April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

आमिर खान और किरण राव का भी हुआ तलाक

आमिर खान और किरण राव का भी हुआ तलाक

एनसीआई@मुम्बई

जो चर्चाएं थीं, आखिरकार वे सही साबित हुईं। 15 साल की शादी के बाद अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला कर लिया। उन्होंने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें लिखा- 15 साल के इस साथ में हमने पूरी जिंदगी के अनुभव साझा किए, खुश रहे, हंसे और हमारा रिश्ता केवल भरोसे, सम्मान और प्यार पर आगे बढ़ा। अब हम अपनी जिंदगियों का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। अब हम एक पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि को-पेरेंट्स और एक दूसरे के परिवार के तौर पर रहेंगे। हमने कुछ समय पहले अलग होने की योजना बनाई थी और अब हम अलग हो चुके हैं।’ इस खबर के बाद #AamirKhan सोशल मीडिया ट्रेंड होने लगा, जिसके साथ फैंस इस मामले पर अपनी राय रख रहे हैं।

वायरल हुआ जॉइंट स्टेटमेंट

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने आमिर और किरण का जॉइंट स्टेटमेंट ट्वीट कर यह जानकारी दी। उनके ट्वीट को कुछ ही देर में दो हजार लाइक्स और तीन सौ रीट्वीट मिल चुके थे।

उल्लेखनीय है कि 56 वर्षीय आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। आमिर और रीना के दो बच्चे, जुनैद और आइरा खान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.