April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा से आई बारात, कोरोना गाइड लाइन अपना बेहद सादगी से हुआ निकाह

कोटा से आई बारात, कोरोना गाइड लाइन अपना बेहद सादगी से हुआ निकाह

एनसीआई@बूंदी

बूंदी शहर में डॉ. हाजी उबैद रज़ा हक्कानी की नवासी निस्बाह अली का निकाह कोटा निवासी मोहम्मद अशफ़ाक के साथ बेहद सादगी के साथ हुआ।

कोरोना महामारी के बीच यह तमाम रस्मो रिवाज से अलग शादी हुई। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करते हुए शहर क़ाज़ी बूंदी मुफ्ती नदीम अख़्तर ने निकाह की रस्में अदा करवाई।

समाज के शाहरुख अत्तारी ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे कोटा से बारात आई। इसके बाद मुफ्ती नदीम अख़्तर शहर क़ाज़ी ने चंद लोगों की मौजूदगी में सादगी से निकाह की रस्में अदा करवाईं। इसमें सोशल डिस्टेसिंग अपनाए रखने के अलावा फिजूल खर्च भी नहीं हुआ। इस दौरान पूरी तरह कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया।

इसमें दूल्हे के पिता मुश्ताक अली, दुल्हन के पिता शौकत अली, बूंदी जिला वक्फ बोर्ड चेयरमैन हाजी अब्दुल करीम, अब्दुल्ला रज़ा, मौलाना इस्माइल, अब्दुल रहमान, एडवोकेट अब्दुल वहीद, अनवर अजहरी व सद्दाम मदनी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.