April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पीओके में आतंकी हमला, चीनी इंजीनियर्स और पाकिस्तानी सैनिकों को ले जा रही बस में धमाका, 8 की मौत

पीओके में आतंकी हमला, चीनी इंजीनियर्स और पाकिस्तानी सैनिकों को ले जा रही बस में धमाका, 8 की मौत

पीओके में बड़े पैमाने पर आतंकी हमला हुआ है। चीनी इंजीनियरों और पाकिस्तानी सैनिकों को ले जा रही बस में आईईडी विस्फोट हुआ है। 4 चीनी इंजीनियरों सहित 8 की मौत की रिपोर्ट है। कई घायलों की हालत गम्भीर है।

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

भारत का हिस्सा मगर अभी पीओके (पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर) में निर्माणाधीन दसू बांध पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों और सेना को लेकर जा रही बस में बड़ा आतंकी हमला होने की खबर मिली है। ‌ इस हादसे में चार चीनी इंजीनियरों सहित आठ की मौत जाने की सूचना है।

आतंकी हमले में घायल एक चीनी सैनिक अस्पताल में व अन्य घायल भर्ती।

जानकारी के अनुसार इस बस में 30 इंजीनियर और कर्मचारी सवार थे। बस की सुरक्षा पाकिस्तानी सैनिक कर रहे थे। अचानक बस में ब्लास्ट हुआ। अभी तक 8 लोगों की मौत की खबर है। कई घायलों की हालत गम्भीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

धमाके में घायल चीनी नागरिक

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शवों और घायलों को ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र दासू भेज दिया गया है। उपायुक्त मोहम्मद आरिफ ने कहा कि विस्फोट की तीव्रता का पता लगाने और इसके बारे में और जानने के लिए जांच की जा रही है।

खैबर पख्तूनख्वा में भी आतंकी हमला

इससे पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना पर आतंकी हमला हुआ था।
पाकिस्तानी सेना पर ये हमला हंगू में हुआ। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन अब्दुल बासित समेत 12 जवानों की मौत हो गई, जबकि 15 जवान घायल हो गए थे। बताया ये भी जा रहा था कि आतंकियों ने कुछ जवानों को बंधक भी बना लिया था।

इस हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को जिम्मेदार माना जा रहा था। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना की ओर से खुर्रम इलाके में TTP के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान TTP के आतंकियों ने हमला कर दिया। इस मिशन को कैप्टन अब्दुल बासित खान लीड कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.