April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: मीरा का बाग में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही होगी ईद उल अजहा की नमाज

बूंदी: मीरा का बाग में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही होगी ईद उल अजहा की नमाज

एनसीआई@बूंदी

कोरोना महामारी के चलते प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक जितने लोगो को मस्जिदों में नमाज अदा करने की इजाजत मिली है, उतने ही लोग ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करें, बाकी अपने-अपने घरों में ही जिस तरह ईद उल फितर की नमाज अदा की थी, ठीक उसी तरह ईद उल अजहा की नमाज अदा करें। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुसलमान कुर्बानी करें।

शहर काजी के प्रवक्ता शाहरुख अत्तारी ने बताया कि बड़ी ईदगाह मीरा का बाग में 21 जुलाई को सुबह 8.30 बजे रूयते हिलाल कमेटी के सरपरस्त मुफ्ती नदीम अख्तर शहर काजी बूंदी प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक नमाज अदा करवाएंगे। इसमें, गाइड लाइन के अनुसार जितने लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत है, उतने ही लोगों को नमाजे ईद अदा करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.