April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

दिल्ली में चला योगी का बुल्डोजर: रोहिंग्याओं का केम्प तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन

दिल्ली में चला योगी का बुल्डोजर: रोहिंग्याओं का केम्प तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन

एनसीआई@नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां उत्तर प्रदेश सरकार की जमीन पर से रोहिंग्याओं के अवैध केम्प को ढहा कर इसे खाली करा लिया गया। इस जमीन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है। सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रोहिंग्या केम्प लगाए हुए थे, जिन्हें बुल्डोज़र से तोड़ा गया।

मदनपुर खादर इलाके में तड़के करीब चार बजे से ही बुल्डोजर से यह कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। यहां करीब 2.10 हेक्टेयर (5.21 एकड़) भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे अब मुक्त करा लिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में लगातार अवैध निर्माणों को ढहाया जा रहा है। पिछले कुछ वक्त में कई जगह ये एक्शन देखा गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कई हिस्सों में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ज़मीनें हैं। ये ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद और खुरेजी खास में हैं।

आगे भी लिया जाएगा बड़ा एक्शन

यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने भी इस कार्रवाई का विडियो ट्वीट किया गया है। मंत्री ने लिखा, ‘दिल्ली में फिर से चला योगी का बुल्डोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई।’ जानकारी के मुताबिक, आने वाले वक्त में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शीघ्र ही और बड़े एक्शन लिए जाएंगे।

दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन इलाके के पास बड़ी संख्या में रोंहिग्या शरणार्थी रुके हुए हैं। यहां झुग्गी बस्तियां, केम्प बनाए गए हैं। कुछ वक्त पहले इन इलाकों में आग भी लग गई थी, जिनमें कई झुग्गियां जल गईं थीं और भारी नुकसान हुआ था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कई माफियाओं के कब्जे से भी करोड़ों की जमीनों को मुक्त करा कर अपने कब्जे में लिया है। इन पर बनी हुई विशाल इमारतों तक को ढहाया गया। सरकारी जमीनों पर बनी धार्मिक इमारतों तक को हटाया गया। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि सरकार माफियाओं की अवैध ज़मीन और सम्पत्ति लेकर उसे गरीबों को देने का काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि मदनपुर खादर में एक्शन से पहले यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा था-‘ दिल्ली में उत्तर प्रदेश की जमीनों पर अवैध कब्जे थे, उन अवैध कब्जों को खाली करने के लिए अभियान चलाया गया है। 2.1 हेक्टेयर जमीन खाली करा ली जा चुकी है, जिसमें वर्षों से लोगों ने वहां पर कब्जे करके पक्के मकान बना लिए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने रोहिंग्याओं को बसाया था, लोकल गवर्नमेंट के सहयोग से, लेकिन एलजी से बात हुई है, और एलजी ने कहा है कि जमीन को खाली कराने के लिए सहयोग दिया जाएगा।’ उन्होंने जोर देकर कहा था-‘ उत्तर प्रदेश की एक एक इंच जमीन को खाली कराया जाएगा, वहां के विधायक ने कुछ अराजकता की है, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.