July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

आरएएस में सलेक्शन नहीं हुआ तो बहू को घर से निकाला, मारपीट भी की

आरएएस में सलेक्शन नहीं हुआ तो बहू को घर से निकाला, मारपीट भी की

एनसीआई@जयपुर/झुंझुनूं

आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) की परीक्षा में असफल रहने पर ससुराल वालों के द्वारा एक विवाहिता को घर से निकाल देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिणाम आने के बाद से ही ससुराल वाले कार व 10 लाख रुपए मांगने लग गए थे। लेक्चरर पति, सास व ससुर ने ताने देना शुरू कर दिया। मारते-पीटते भी थे। अब तो उसे घर से ही निकाल दिया।

यह पूरा मामला झुंझनूं जिले के सूरजगढ़ का है। पीड़िता ने सूरजगढ़ थाने में पति, सास-ससुर व दो दलालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2016 में हुई थी शादी

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ के वार्ड नम्बर दो की रहने वाली उषा कुमारी (29) ने बुगाला निवासी पति विकास (35), ससुर नानड़राम, सास बिमला और दो बिचौलिए संजय और प्रकाश देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में उसने कहा है कि 2016 में उसकी शादी विकास के साथ हुई थी। विकास पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर है। शादी से पहले उषा ने RAS-2013 प्री एग्जाम को क्लियर किया था। इसका रिजल्ट 2015 में आया था। शादी के दौरान 2016 में ससुराल वालों ने सोचा कि वह आगे भी एग्जाम क्लियर करके एसडीएम बन जाएगी। शादी होने के बाद उन्होंने घर पर तैयारी शुरू कर दी। दिसम्बर 2016 में मुख्य परीक्षा हुई। उषा इसमें सफल नहीं हो पाई।

उषा का आरोप है कि मेंस के रिजल्ट में सलेक्शन नहीं हुआ तो पूरे घर में मातम छा गया था। परिवार वालों ने ताने देने शुरू कर दिए। वह रोज-रोज के तानों से परेशान हो चुकी थी, फिर भी वह चुपचाप सहती रही। फिर पति शराब पीने लगा व मारपीट करने लगा। ससुराल वाले ताने देकर परेशान कर रहे थे। इसी बीच वह दूसरी परीक्षा की तैयारी करने लगी थी। उसका लक्ष्य था कि वह किसी दूसरी परीक्षा को पास कर सफल हो सके। मगर इसी बीच ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उषा के अभी कोई संतान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.