कोटा के इस गांव में भारी जल प्लावन से बुरे हालात, आसपास के कई गांवों की भी बुरी स्थिति (विडियो)
(विडियो देखने के लिए कृपया इसके बीच के निशान पर हल्का सा क्लिक करें)
पिछले 24 घंटे से जारी लगातार बारिश के कारण लुहावद गांव में भारी जल प्लावन के हालात बन गए
कुछ दिन पूर्व बही पुलिया के निर्माण के लिए विधायक रामनारायण मीणा ने 70 लाख रुपए स्वीकृत किए, इस माह ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा
एनसीआई@कोटा
कोटा जिले के लुहावद गांव में पिछले 24 घंटे से जारी लगातार बारिश के कारण भारी जल प्लावन के हालात बने हुए हैं। भारी बारिश के कारण यह गांव करीब एक सप्ताह से जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। इसे देखते हुए गांव की खाड़ी की पुलिया की मरम्मत के लिए विधायक रामनारायण मीणा ने 70 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
यहां हालात बिगड़ने का बड़ा कारण भी कुछ दिन पहले इस पुलिया के बह जाने को बताया जा रहा है। लुहावद सरपंच संजीदा रफीक पठान ने विधायक रामनारायण मीणा से इस पुलिया के निर्माण की मांग की थी। इस पर विधायक ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
क्षेत्र की जनता ने जताया विधायक का आभार
इस पुलिया का निर्माण कार्य अगस्त माह में ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए निविदा जारी हो गई है। इसके लिए क्षेत्र की जनता सहित पूर्व सरपंच लुहावद व राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश प्रवक्ता रफीक पठान, दुर्जनपुरा सरपंच पिंकी मेहरा, लक्ष्मीपुरा सरपंच सुनीता मीणा व लुहावद सरपंच संजीदा पठान ने भी विधायक का आभार जताया है।
रफीक पठान ने बताया कि उन्होंने पूरे गांव में घूमकर हालात का जायजा लिया है। खाड़ी में पानी आ जाने के कारण अमरपुरा, गणेशपुरा व गणेश खेड़ा नहीं जा सके, मगर वहां के लोगों से लगातार सम्पर्क में रहकर जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास के अन्य गांवों सहित एक अन्य पंचायत के भी कई गांवों में बुरे हालात हैं। वे भी जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। प्रशासन से शीघ्र राहत पहुंचाने की अपील की है।
