July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सुवालका खनन विभाग की डीएमएफटी की गवर्निंग काउंसलिंग कमेटी में ट्रस्टी मनोनीत, मंत्री धारीवाल का जताया आभार

सुवालका खनन विभाग की डीएमएफटी की गवर्निंग काउंसलिंग कमेटी में ट्रस्टी मनोनीत, मंत्री धारीवाल का जताया आभार

एनसीआई@कोटा

शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका को राज्य सरकार द्वारा खनन विभाग की डीएमएफटी की गवर्निंग काउंसलिंग कमेटी में ट्रस्टी मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से सुवालका के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं अनिल सुवालका ने इसके लिए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का आभार जताया है।

साथ ही सुवालका कांग्रेस नेता अमित धारीवाल के कार्यालय पर पहुंचे व अपनी भावनाएं प्रकट कीं। अमित धारीवाल ने सुवालका का माल्यार्पण किया व शुभकामनाएं दीं। धारीवाल ने सुवालका से इस नई जिम्मेदारी को सक्रियता से निभाने एवं जनहित से जुड़े कार्यों को ज्यादा से ज्यादा करवाने के लिए कहा।‌ इस पर सुवालका ने आश्वासन दिया कि वे खनन क्षेत्रों के गांव-गांव में पुनर्वास, शिक्षा, चिकित्सा, वृद्ध, महिला, युवा व बाल कल्याण पर ध्यान देने के साथ जो इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना है, पर्यावरण व्यवस्था कैसे संतुलित करनी है, पानी, बिजली सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने, श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक उपाय बेहतर करने के लिए कहां, किस योजना पर कितना रुपए खर्च होगा, इस पर जिला कलक्टर से चर्चा कर काम करेंगे।

इस अवसर पर एडवोकेट अख्तर खान अकेला, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव आचार्य, सहवरित पार्षद दिनेश खटीक, मोहन मेघवाल, लटूर सैनी, दीपक नागर, जितेन्द्र केवट, ब्लॉक उपाध्यक्ष बजरंग राठौर, मुकेश मेघवाल, मनीष शर्मा आदि मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.