April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

स्कूल संचालक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, लात मारी तो टांके में जा गिरा

स्कूल संचालक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, लात मारी तो टांके में जा गिरा

एनसीआई@जोधपुर

जिले के पीपाड़ कस्बे के एक स्कूल संचालक ने आपा खो कर एक छात्र को बेरहमी से पीट। इस दौरान छात्र उसे पीटने का कारण पूछता रहा मतलब संचालक में की बात पर ध्यान नहीं दिया। इस पिटाई से छात्र के शरीर पर चोटों के निशान हैं। यहां तक कि उसे चलने में भी काफी परेशानी हो रही है।

आरोप है कि स्कूल संचालक ने पहले तो उसे लात से मारा। इससे छात्र टांके में में गिर गया। इस पर स्कूल संचालक उसे फिर उसे उठाकर कमरे में ले गया। वहां उसके कपड़े उतार कर पीटा। परिजनों ने अश्लील हरकत का भी आरोप लगाया है। इस शिकायत पर संचालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीपाड़ थानाधिकारी बाबूलाल राना ने बताया कि पीपाड़ रेलवे स्टेशन के पास पातांजलि बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालक गोबर सिंह कच्छवाह व कर्मचारी लूम्बाराम के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि इस स्कूल में 11वीं कक्षा में उसका 15 वर्षीय पुत्र पढ़ता है। उसके साथ संचालक ने कपड़े उतार कर मारपीट की।

यह भी बताया कि स्कूल संचालक अनुशासन के नाम पर बच्चों को अक्सर पीटते हैं। जिस बेरहमी से बच्चे को पीटा, उस पर परिजनों को एक्शन लेना पड़ा। 17 सितम्बर को बच्चे के साथ पिटाई हुई। जिसके बाद बच्चा अगले दिन फिर स्कूल गया। जहां उसे अन्य छात्रों के सामने शर्मिंदगी महसूस हुई। फिर रविवार को उसे बुखार आ गया। सोमवार को मां के पूछने पर उसने चलने में दिक्कत बताई। इस पर मां ने उसका शरीर देखा तो जगह-जगह पर निशान दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों ने देर रात थाने में मामला दर्ज करवाया।

यह था घटनाक्रम

स्कूल में लंच के दौरान बच्चे बाहर एक जगह बैठे हुए थे। बच्चों में बातचीत हो रही थी। वह बच्चा अपनी गाड़ी से स्कूल जाता है। इसे लेकर उसकी अन्य बच्चों से कहासुनी हो गई। इस दौरान स्कूल के कर्मचारी ने पीड़ित छात्र को लड़ते देख लिया। जिस पर कर्मचारियों ने तुरंत उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। संचालक को भी इसकी सूचना दी। इस पर संचालक ने सभी बच्चों के सामने ही उसे लात से मारा।

इससे छात्र पास ही बनी पानी के टांके में गिर गया। जहां से उसे उठाकर कमरे में लाकर पटका। उसके कपड़े उतार कर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उस किशोर के साथ अश्लील हरकत भी की गई। वह छात्र स्कूल संचालक से अपनी गलती पूछता रहा, मगर संचालक ने उसकी एक न सुनी। उस पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। बच्चे का सिर दीवार से भिड़ा दिया। पीठ पर डंडे से वार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.